फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पीसीएस में हुआ चयनित

पीसीएस में हुआ चयनित

Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पीसीएस में हुआ चयनित
अबरार का वित्त एवं लेखाधिकारी पद पर हुआ चयन
विज्ञापन

दुदही। ठाढ़ीभार निवासी किसान अब्दुल शकूर के बेटे अबरार आलम का चयन पीसीएस में हुआ है। तीसरे प्रयास में उनका चयन वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर हुआ है। इससे परिवार के लोग बेहद खुश हैं। गांव निवासी एवं सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी, प्रधान जयप्रकाश यादव, शमशाद आलम, सबरे आलम, साबीर अंसारी, सुरेंद्र सिंह, जामाल, मनमोहन सिंह, जितेंद्र खरवार, विवेक सिंह, मंकेशर गुप्ता आदि ने बधाई दी।
प्राथमिक शिक्षक बना ट्रेजरी अफसर
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के ग्राम सभा कुईया स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पद पर तैनात शिक्षक शिवेंद्र पांडेय का चयन पीसीएस में हुआ है। उन्हें ट्रेजरी अफसर का पद मिला है। वह मूलत: आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। इनकी उपलब्धि पर अमित तिवारी, ध्रुवनारायण यादव, विजय प्रताप चौहान, मनीष तिवारी, अनुराग सिंह, रितेश वर्मा, अमरनाथ तिवारी, अजीत पांडेय, पुरूषोत्तम दूबे, प्रभाकर शरण पांडेय आदि शिक्षकों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


पीसीएस में चयन पर बधाई
कप्तानगंज। पड़ोसी जिला महाराजगंज के भोथियाही गांव निवासी आशुतोष मिश्र का चयन पीसीएस में हुआ है। वे जिला कोषाधिकारी पद पर चयनित हुए हैं। उनकी शिक्षा दीक्षा कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक स्थित ननिहाल से हुई है। उनकी उपलब्धि पर नानी मालती पांडेय, मां पुष्पा मिश्रा, पिता मनोज कुमार मिश्र, अभिषेक पांडेय, अनुराग पांडेय, आदित्य पांडेय, शंभू शरण वर्मा, रामरेखा राय, राकेश दूबे, एमडी सिंह, राजेश रौनियार आदि ने प्रसन्नता जताई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed