{"_id":"5c719130bdec221181374640","slug":"191550946608-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले के विरोध में नाराज लोगों ने जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमले के विरोध में नाराज लोगों ने जलाया पुतला
Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
tribute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड/रामकोला। विरवट कोन्हवलिया में पुलवामा हमले के विरोध में शनिवार को लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। गांववालों ने मांग किया कि भारत सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए। इसके बाद लोगों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में विरवट कोन्हवलिया गांव के लोगों ने पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर विरोध जताया। लोगों ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। जब भी कोई आतंकी पकड़ा जाता है, तो उसका तार पाकिस्तान से ही जुड़ा होता है। जब तक पाकिस्तान व आतंकवाद पर कार्रवाई नहीं होगा, तब तक लोगों का गुस्सा शांत नहीं होने वाला है।
इस दौरान पप्पू यादव, संजय सिंह, बबलू प्रसाद, गौतम सिंह, भोला निषाद, प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सिंह पटेल, रामेश्वर चौरसिया, अजय यादव, सिंघलदीप सिंह, सहदेव चौहान, जटाशंकर महतो, योगी निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला गेट पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि शहीदों की शहादत को नहीं भूलाया जा सकता। बार्डर पर तैनात सैनिकों के कारण ही हम सभी खुले में चैन की सांस ले रहे हैं।
देश के लोगों को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है कि वह इस कायराना हमले का माकूल जवाब देंगे। लोगों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भानू प्रताप यादव, प्रधानाचार्य राधेश्याम सिंह, ईश्वरचंद्र, दिलावर सिंह, रामबेलास यादव, अरविंद यादव, भोला गुप्ता, बच्चा सिंह, राहुल यादव, रामाकांत गिरी, नंदू यादव, सुरेश यादव, विवेक पांडेय, संजय चौबे, आनंद मिश्रा, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।