फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शोभा यात्रा निकालकर मनाई रविदास जयंती

शोभा यात्रा निकालकर मनाई रविदास जयंती

Tue, 19 Feb 2019 10:14 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 19 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
शोभा यात्रा निकालकर मनाई रविदास जयंती
पडरौना नगर में रविदास जयंती पर निकाली गयी झांकी। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। संत रविदास की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने उनकी भव्य शोभा यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। अबकी बार खास यह रहा कि झांकियां देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहीं, जो पुलवामा शहीदों को याद कर रहीं थीं। सभी झांकियों पर राष्ट्रध्वज लगाया गया था।
विज्ञापन

पडरौना नगर में भी हर साल की तरह संत रविदास की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। वाल्मीकिनगर छावनी, सुभाष चौक, अंबेडकरनगर नौका टोला, कसेरा टोली, साहबगंज सहित विभिन्न मोहल्लों के अलावा बलुचहां, बकुलहां एवं आस-पास के गांवों से संत रविदास की झाकियां लिए आयोजन कमेटी के लोग नगर के सुभाष चौक पर एकत्र हुए, जहां से अपराह्न तीन के बजे के बाद शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा बुद्ध की झांकियां भी शामिल थीं। यह शोभा यात्रा सुभाष चौक से कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, साहबगंज, मेन बाजार रोड, रामकोला रोड होते हुए पुन: सुभाष चौक पहुंचकर समाप्त हुई। पडरौना। नगर के अंबेडकर पार्क में ऑल इंडिया मजिलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी की तरफ से मंगलवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई। इसमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

डॉ. एनटी खान ने कहा कि संत रविदास के विचार समाज के लिए आज भी प्रासंगिक है। इसलिए हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम मौर्य और संचालन मैनूद्दीन सिद्दीकी ने किया। इस दौरान रामप्रीत प्रजापति, हरी, रामायन प्रसाद, रामाश्रय प्रसाद, वसीर अहमद, यासीन, सुगांती कुशवाहा, जयप्रकाश कुशवाहा, गुलाब शर्मा, डॉ. तूफानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय में मनाई गई जयंती
संत रविदास की जयंती मंगलवार को नगर के महर्षि पब्लिक स्कूल मनाई गई। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश पांडेय ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने संत रविदास के बताए मार्गों का अनुसरण करने की अपील की। इस अवसर पर आयुष कुमार, आदित्य कुमार, अमन सहित अन्य लोग मौजूद थे।

राष्ट्रीय जागरण मंच की ओर से हुई विचार गोष्ठी
पडरौना। राष्ट्रीय जागरण मंच की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके अध्यक्ष व अधिवक्ता निर्मल साहा ने कहा कि संत रविदास छूआछूत और आडंबरों के विरोधी थे। उनका मानना था कि मन में श्रद्धा हो तो भगवान कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। इस गोष्ठी में शंभू कश्यप, विजय विश्वकर्मा, मुजीब सिद्दीकी, सीताराम मौर्य, दिनेश उपाध्याय, सुभाष पाल, अबरार अहमद, जफर अहमद, हरेंद्र साहा, शफीक अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

रविदास के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया
खड्डा। संत रविदास की जयंती मंगलवारल को खड्डा के अंबेडकर वाचनालय में मनाई गई। इसमें शामिल लोगों ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि संत रविदास आडंबरों के विरोधी थे। उन्होंने ईश्वर भक्ति पर जोर दिया।

इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय, आलोक तिवारी, दुर्गेश वर्मा, भगवती पांडेय, प्रिंस मद्धेशिया, कैलाश भारती, रोशनलाल भारती, विनय, अतुल राय, विजय कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed