{"_id":"5b90203f867a557ecf605333","slug":"191536172095-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की कटौती से बढी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की कटौती से बढी परेशानी
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे में 15 बार कटी बिजली, परेशान हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। मंगलवार की रात बिजली ने जमकर आंख मिचौली की। चार घंटे में करीब 15 बार बिजली आई और गई। इसकी वजह से उमस भरी गर्मी में लोग पूरी नींद सो नहीं पाए। नौकरी पेशा और घरेलू महिलाओं की दिनचर्या प्रभावित हुई।
मंगलवार की रात शहर में डोल जुलूस निकला था और मेला लगा था। हर ओर गाजेबाजे की गूंज सुनाई दे रही थी, वहीं बिजली भी बार-बार आ और जा रही थी। रात आठ से दस बजे के बीच में बिजली 15 बार कटी। फिर 12 बजे से दो बजे तक आई ही नहीं। उमस भरी गर्मी और ऊपर से मच्छरों के प्रकोप की वजह से लोग ठीक से सो नहीं पाए। शहर के निवासी सुनील मोदनवाल, जगदीश प्रसाद, रवींद्र कुमार और हिमांशु कुमार ने कहा कि नगर की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। बिजली के आने और जाने का कोई समय सीमा ही नहीं रह गया है। मंगलवार की रात को चार घंटे में बिजली 15 बार कटी। जिसकी वजह से नीद पूरी नहीं हुई। सुबह उठने में भी देर हुई। घर की महिलाओं की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। छोटे बच्चों को समय से स्कूल जाना था, उन्हें भी परेशानी हुई। विद्युत निगम के एसडीओ ने कहा कि नगर में डोल जुलूस निकला था। जिसकी वजह से सतर्कता बरती गई। जितनी बिजली उपलब्ध होती है, नगर को दी जा रही है। बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए प्रयास किया जा रहा है।