फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जलस्तर बढ़ने से पिपराघाट गांव पानी से घिरा

जलस्तर बढ़ने से पिपराघाट गांव पानी से घिरा

Thu, 12 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से पिपराघाट गांव पानी से घिरा
River

विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। वाल्मीकिनगर बैराज से मंगलवार को गंडक नदी में छोड़े गये 1.34 लाख क्यूसेक पानीे का असर बुधवार तमकुहीराज क्षेत्र में दिखाने लगा। नदी के किनारे बसे सेवरही ब्लाक के पिपराघाट गांव के चारों तरफ नदी का पानी भर गया है। संपर्क मार्गों पर पानी बहने की वजह से लोग नाव से आना-जाना शुरू कर दिए हैं। पानी के उतार चढ़ाव के चलते कटान का खतरा भी बढ़ गया है। खड्डा क्षेत्र में भी नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। खड्डा व तमकुहीरोड प्रतिनिधियों के अनुसार बाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में मंगलवार को एक लाख चौतीस हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बुधवार को सुबह आठ बजे पानी घटकर घटकर 97 हजार क्यूसेक हो गया था। शाम चार बजे फिर पानी बढ़कर एक लाख दो हजार क्यूसेक हो गया। शाम को नदी का जलस्तर भैंसहा गेज पर चेतावनी बिंदु से आठ सेंटीमीटर उपर है। जलस्तर बढ़ने से तमकुहीराज तहसील क्षेत्र का गांव पिपराघाट चारों तरफ पानी से घिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed