{"_id":"69baf637c4c4e4cba7009587","slug":"19000-answer-sheets-were-evaluated-on-the-first-day-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156617-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पहले दिन 19 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पहले दिन 19 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर बुधवार को बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। मूल्यांकन के पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 19,511 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसकी निगरानी के लिए डीआईओएस समेत पर्यवेक्षक ने प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षक व डीएचई की मौजूदगी में जांच की।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना व बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। इसी तरह गांधी स्मारक इंटर कॉलेज हाटा व नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा को हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
कॉपियों का मूल्यांकन एक अप्रैल को पूरा कर लिया जाएगा। पडरौना के मुख्य परीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि इंटरमीडिएट की 123639 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 42 डीएचई व 375 परीक्षक तैनात हैं। पहले दिन 3601 कापियों का मूल्यांकन हुआ है। केंद्र के उप नियंत्रक उमेश उपाध्याय उमेश उपाध्याय ने बताया कि केंद्र को 129137 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 43 डीएचई व 453 परीक्षक तैनात हैं। पहले दिन 2705 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ है। कुल इंटर की 6306 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
हाटा के नागेश्वर पति त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र को 146026 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए 61 डीएचई व 681 परीक्षक तैनात हैं। उन्होंने बताया कि पहले दिन 7799 काॅपियों का मूल्यांकन होगा। नवजीवन इंटरमीडिएट कॉलेज पटहेरवा में बने मूल्यांकन केंद्र के रामबचन ने बताया कि केंद्र पर 157062 काॅपियों का मूल्यांकन के लिए 51 डीएचई व 601 परीक्षक तैनात हैं।
पहले दिन 5406 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ है। हाईस्कूल व इंटर की कुल 13205 काॅपियों का मूल्यांकन हुआ है। डीआईओएस ने पडरौना व कुशीनगर पहुंचकर मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।