फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मानदेय के क्षिक्षकों के सहारे चल रही पढ़ाई

मानदेय के क्षिक्षकों के सहारे चल रही पढ़ाई

Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
मानदेय के क्षिक्षकों के सहारे चल रही पढ़ाई
शिक्षकों की कमी से लड़खड़ाई शिक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

आठ शिक्षकों को मानदेय पर रख कर चलाया जा रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। नकल पर नकेल कसने जाने की तैयारी भले ही चल रही हो,लेकिन छात्रों की पढ़ाई में आड़े आ रही समस्याओं को निस्तारित करने की दिशा में कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इस वजह से छात्रों का भविष्य दांव पर है। ऐसा हाल ब्लॉक क्षेत्र के आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज का है। यहां 1200 छात्र- छात्राएं नामांकित है। 18 शिक्षकों की जगह पर मात्र तीन शिक्षक की तैनाती है। उसमें भी हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान का कोई शिक्षक नहीं है। जबकि विद्यालय की ओर से 8 शिक्षकों को मानदेय पर रखकर शिक्षण कार्य लिया जा रहा है। शिक्षकों की कमी की चलते पाठ्यक्रम पूरा करने में दिक्कतें आ रही है।

प्रबंधक फतेबहादुर एवं संस्थापक प्रधानाचार्य फसीहउल्लाह खां ने 1962 में आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज खोला था। शासन से इस विद्यालय को 1971-72 में वित्त पोषित किया गया। यहां 17 शिक्षक, एक प्रधानाचार्य, एक लिपिक और सात चतुर्थ कर्मचारी की नियुक्ति हुई थी। 1999 में इंटर कला वर्ग से मान्यता मिली। इन 17 अध्यापकों का रिटायर्डमेंट होता गया, लेकिन आयोग से किसी की नियुक्ति नहीं की गई। आलम यह है कि प्रधानाचार्य ओमप्रकाश प्रसाद, एक पीटी के अध्यापक बलिराम यादव एवं प्रमोद कुमार जीव विज्ञान के अध्यापक व लिपिक ओमप्रकाश सिंह, तथा सात अनुचर में केवल तीन नितेश ,धर्मेंद्र, विनोद कार्यरत है। यहां नामांकित 1200 छात्र-छात्राओं का शिक्षण कार्य महज दो अध्यापकों एवं एक प्रधानाचार्य के जिम्मे है। जबकि प्रिया सिंह, अर्चना राय, किरण ,चांदनी, प्रियंका, सिकंदर, विनोद शर्मा, सोनी को मानदेय पर रखा गया है। कक्षा 6 में 130, कक्षा 7 में 148, कक्षा 8 में 210, कक्षा 9 में 325, कक्षा 10 में 238, कक्षा 11 में 61 और कक्षा 12वी में 28 छात्र- छात्राएं है। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने बताया कि रिक्त विषयों के अध्यापकों की नियुक्ति के लिए डीआईओएस एवं शासन को पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है। कॉलेज में पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अभिभवकों को सहयोग से आठ अध्यापकों को मानदेय पर रख कर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। जैसे ही आयोग से शिक्षको की तैनाती यहां की जाएगी,जो भी समस्याएं है समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed