{"_id":"5b6495d94f1c1b9e3e8b5028","slug":"181533318617-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ छोटी गंडक तो दूसरी ओर नहर की कटान से मंदिर को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ छोटी गंडक तो दूसरी ओर नहर की कटान से मंदिर को खतरा
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवमंदिर को कटान से बचाने के लिए धरना
फोटो है।
टेकुआटार। कसया तहसील क्षेत्र के परवरपार गांव में छोटी गंडक नदी के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास हो रहे कटान से बचाव के लिए शुक्रवार को कई लोग धरना पर बैठ गए। राजेश प्रताप राव की अगुवाई में धरना दे रहे लोगों का कहना था कि जब तक मंदिर को बचाने के लिए काम शुरू नहीं होगा, तब तक धरना बंद नहीं होगा।
राजेश प्रताप राव ने कहा कि इस प्राचीन मंदिर के एक तरफ खजुरिया नहर के चलते कटान हो रहा है तो दूसरी ओर छोटी गंडक कटान कर रही है। इससे मंदिर का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की तरफ से इस दिशा में कोई ठोस कदम न उठाया जा रहा है। इस धरना में जिला पंचायत सदस्य शमशाद उर्फ सोनू, राधेश्याम जायसवाल, मंटू राव, कविंद्र पांडेय, सिकंदर आलम, सच्चिदानंद, राजेश राव, धीरज राव, विजय राव, बब्लू राव, विनय राव, गोमल सहित अन्य लोग शामिल थे।