फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पटना को हराकर वाराणसी का कप पर कब्जा

पटना को हराकर वाराणसी का कप पर कब्जा

Sun, 31 Dec 2017 06:43 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 31 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
पटना को हराकर वाराणसी का कप पर कब्जा
वाराणसी की टीम - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल मैदान में छात्रनेता कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल की स्मृति में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। पटना और वाराणसी के बीच हुए मैच में वाराणसी की टीम ने पटना को चार विकेट से पराजित करते हुए कप पर कब्जा कर लिया। मैन आफ द मैच का पुरस्कार वाराणसी के विमल को मोबाइल मिल, जबकि मैन आफ सिरीज पडरौना के दिग्विजय यादव को टीवी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं दर्शकों के लिए आयोजन समिति की ओर से लकी-ड्रा कराया गया। इसमें सोनवल के एक दर्शक को साइकिल पुरस्कार मिला। वहीं पडरौना एक दर्शक को मोबाइल दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी के कप्तान अभिनव वर्मा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पटना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद सईद अंसारी ने शानदारी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 93 रनों का योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज सर्वाधिक स्कोर अपने टीम को नहीं दिया और निर्धारित 20 ओवर के मैच में पटना की ओर से कुल 155 रन बनाया गया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाराणसी की टीम शुरूआत में बढ़त लेकर चल रही थी। जीत के लिए औसतन 7.8 के रनरेट की वाराणसी को जरूरत थी, लेकिन बल्लेबाजों ने करीब 10 रन प्रत्येक ओवर में बटोरे और चार विकेट शेष रहते ही वाराणसी ने फाइनल मैच जीत लिया। अंपायर लिंकन सिंह, बबलूू सिंह रहे। कमेंट्री प्रिंस तिवारी, राबिन गुप्ता व स्कोरिंग अभिनव पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप कुमार जायसवाल, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, अजय शुक्ल, सौरभ वर्मा, दीपक वर्मा, कृष्ण मुरारी जायसवाल ने संयुक्त रूप से फीता काट व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विजेता टीम को 25 हजार रुपए व उपविजेता टीम को 15 हजार रुपए देकर प्रदीप जायसवाल ने पुरस्कृत किया। वाराणसी के विमल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सिरीज की दौड़ में सबसे आगे पडरौना के दिग्विजय को एलईडी टीवी से पुरस्कृत किया गया। वहीं दर्शकों के लिए लकी-ड्रा बॉक्स लगाया गया था। इसमें सोनवल के मनोज गौड़ का पहला पुरस्कार साइकिल, दूसरा पुरस्कार पडरौना के सोनू को मोबाइल और तीसरा पुरस्कार खिरिया टोला के शाहिद को किट दिया गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व शील्ड से पुरस्कृत किया गया।

इस दौरान शमसेर मल्ल, मन्नू सिंह चंदेल, ऋषिकेश मिश्र, सतीश साहा, अजय साहा, गोल्डी जायसवाल, बीएन मिश्र, मनीष गुप्ता, पंकज बर्नवाल, ढोलू अग्रवाल, सज्जाद अली, आजाद, मुन्ना अली, धीरज पाठक, किशन साहा, टुनटून शुक्ल, बिट्टू साहा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed