{"_id":"59ef289e4f1c1bc1678b7257","slug":"181508845726-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Tue, 24 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कलक्टाेरेट पर किया प्रदर्शन
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। पिछले दिनों में मेरठ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसिद्घ नारायण दीक्षित की अगुवाई में सुबह अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसके बाद सभी अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बाद अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा। अधिवक्ता मेरठ में हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने, पुलिसिया कार्रवाई में घायल अधिवक्ताओं को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
इस दौरान अधिवक्ता धनंजय त्रिपाठी, रमेश जायसवाल, राकेश कुमार मिश्र, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार मिश्र, संदीप मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार त्रिपाठी, शशिभूषण दीक्षित, ऋषिकेश द्विवेदी, विजय प्रकाश मिश्र, निर्मल साहा, प्रवीन शुक्ल, राहुल गौतम, प्रदीप कुमार दीक्षित, युद्घवीर सिंह, नजमा खातुन, रमन कुमार राय, पंकज तिवारी, पंकज राय समेत तमाम लोग मौजूद थे।