{"_id":"59d660a84f1c1bd8538b5e8e","slug":"181507221672-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से घर लौटे किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से घर लौटे किसान की करंट से मौत
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव सुमही बुजुर्ग में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान खेत से लौटकर जैसे ही घर आए तभी बिजली का केबिल टूटकर उनपर ही गिर गया। पटहेरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी होने पर क्षेत्रीय विधायक समेत कई लोग शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे थे।
सुमही बुजुर्ग गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुशवाहा बृहस्पतिवार को अपने खेत में सिंचाई करने गए थे। दिन के करीब तीन बजे लौटकर घर आए तभी घर में लगा बिजली का केबिल टूटकर उन पर गिर गया। इस हादसे में राजेश बुरी तरह झुलस गए। परिजन आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही राजेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पटहेरवा पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा और भाजपा के जिला मंत्री रामवृक्ष गिरी, योगेंद्र कुशवाहा, रजनीश शुक्ला, ज्ञान प्रकाश सिंह, प्रदीप राव, राजू सिंह आदि शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाने पहुंचे। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने एसडीएम कसया से दूरभाष पर बात करके इस परिवार को आर्थिक मदद दिलाने को कहा। विधायक ने इस घटना के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बताते हुए उर्जा मंत्री से शिकायत करने की बात कही।