{"_id":"59a2b1e74f1c1bb74f8b46ca","slug":"181503834599-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने के लिए कूदा किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने के लिए कूदा किशोर डूबा
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। झरही नदी में नहाते समय रविवार को दोपहर में अकबरपुर गांव के करमैनी टोला का एक किशोर डूब गया। यह खबर गांव में पहुंचते ही मौके पर भीड़ जुट गई। गांववालों ने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसके घरवालों का रो - रोकर बुरा हाल है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के करमैनी टोला निवासी प्रसाद चौहान का चौथे नंबर का पुत्र संदीप चौहान (17) बीए का छात्र है। रविवार को दोपहर करीब बारह बजे वह टोले के बगल से होकर गुजरने वाली झरही में नहाने चला गया। साथ में उसके कुछ मित्र भी थे। करमैनी के पास उसने पुल से झरही नदी में छलांग लगा दी। गहराई ज्यादा होने के कारण वह पानी में डूबने लगा। उसके मित्रों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के चलते उसे बचा नहीं पाए। संदीप के डूबने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। कुछ लोगों ने नदी में उतरकर उसे ढूूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। उसकी तलाश जारी थी। उधर, संदीप के डूबने की सूचना पर उसके घरवाले पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।