फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जीएसटी नहीं, उसकी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं व्यापारी

जीएसटी नहीं, उसकी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं व्यापारी

Wed, 28 Jun 2017 07:11 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी नहीं, उसकी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं व्यापारी
कुशीनगर। एक जुलाई से लागू होने जा रहे जीएसटी के विरोध में व्यापारी सड़क पर उतरने लगे हैं। बुधवार को पडरौना नगर के कपड़ा व्यापारियों ने धर्मशाला मोड़ पर विरोध - प्रदर्शन कर सरकार से कपड़ा को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि वे जीएसटी का नहीं बल्कि इसकी प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे कपड़ा व्यापारियों ने महाबीरी गली में बैठक कर जीएसटी पर चर्चा की। इन लोगों का कहना था कि भोजन के साथ-साथ कपड़ा भी मनुष्य की मूलभूत जरूरतों में शामिल है। इसलिए खाद्य वस्तुओं के समान ही कपड़ा को भी जीएसटी के दायरे से बाहर रख जाना चाहिए। कपड़े पर एक ही बार प्रोडक्शन पर टैक्स लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीएसटी की प्रक्रिया बहुत जटिल है और कपड़े को इसके दायरे में रखने से दुकानदारों को बहुत दिक्कत होगी। इन दुकानदारों का कहना था कि कपड़े के कारोबार में 90 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो कम पढ़े-लिखे हैं और कम पूंजी में ही दुकान चलाकर परिवार के लोगों का भरण पोषण करते हैं। कपड़े के कारोबार को जीएसटी के दायरे में लाने से तमाम दुकानदार तबाह हो जाएंगे। व्यापारियों ने सरकार से जीएसटी की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की।
विज्ञापन

इस बैठक के बाद कपड़ा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर धर्मशाला मोड़ पर विरोध - प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदीप चहाड़िया, जगदंबा गोयल, संदीप अग्रवाल, अनिल गोयल, गोपाल रौनियार, अशोक गोयल, प्रदीप कुमार, मनीष चिरानिया, अरुण गोयल, राहुल अग्रवाल, हेमंत, शिवप्रकाश, रामअवतार गोयल, रमेश तुलस्यान, सुरेश गोयल सहित कई अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed