{"_id":"65fca441672307e4f80e6007","slug":"180-people-treated-in-health-camp-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-114459-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: स्वास्थ्य शिविर में 180 लोगों का इलाज
Fri, 22 Mar 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से बृहस्पतिवार को रामकोला ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल सिधावट में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उच्च जोखिम समूह व प्रवासियों की सामान्य जांच की गई। उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। एचआईवी एड्स एवं यौन संचारित रोगों के परीक्षण व परामर्श के साथ ही गर्भवती महिलाओं की प्रसव से पहले की जांच व प्रचार-प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।
शिविर में 180 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। 121 लोगों की एचआईवी की स्कैनिंग की गई। उन्हें परामर्श दिए गए। 43 लोगों में यौन जनित रोगों की जांच के साथ उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. सारिक आजाद खान चिकित्साधिकारी रामकोला, जिला चिकित्सालय के शिवकुमार पांडेय, एसटीआई परामर्शदाता खुशबू शुक्ला, सुधा आईसीटीसी, गौतम शर्मा एलटी, राजेश कुमार गौतम, विनय कुमार गुप्ता, रामप्रकाश गौतम, तारकेश्वर सिंह परियोजना प्रबंधक, लक्षित हस्तक्षेप परियोजना सवेरा प्रमोद चौधरी, अरविंद कुमार शाह, सुभाष सिंह, हरीश त्रिपाठी, संध्या देवी, विशाल दुबे, आशा देवी, रीना कुशवाहा, गायत्री देवी ने अपना योगदान दिया।