फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   175 Thai monks performed Shanti Path in Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर में 175 थाई भिक्षुओं ने किया शांति पाठ

Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
175 Thai monks performed Shanti Path in Kushinagar
सपहा। थाई राजमाता के निधन के शोक में भारत यात्रा पर निकले 175 थाई नव भिक्षुओं ने गुरुवार को कुशीनगर पहुंचकर महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना की। भिक्षुओं ने तथागत बुद्ध की निर्वाण मुद्रा वाली प्रतिमा का दर्शन-पूजन कर चीवर चढ़ाया और दिवंगत थाई राजमाता की आत्मा की शांति के लिए विशेष शांति पाठ किया।
विज्ञापन

थाई परंपरा के अनुसार राजमाता के निधन के शोक में आठ अगस्त को बोधगया में इन नागरिकों ने भिक्षु दीक्षा ली और चीवर धारण किया। इसके बाद वे दस दिवसीय भारत यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान नौ अगस्त को बोधगया, दस अगस्त को श्रावस्ती और 11 अगस्त को लुंबिनी का भ्रमण करने के बाद गुरुवार को कुशीनगर पहुंचे। कुशीनगर में भिक्षुओं के दल ने माथा कुंवर मंदिर और मुकुट बंधन चैत्य में भी धम्म पाठ के साथ पूजा-अर्चना की। यह विशेष धार्मिक कार्यक्रम थाई मॉनेस्ट्री के प्रमुख भंते डॉ. पी. सोम पोंग के निर्देशन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

स्माइल हॉलिडे टूर एंड ट्रैवल्स के मार्गदर्शन में चल रहा यह दल 14 अगस्त को बोधगया पहुंचेगा और 15 अगस्त को स्वदेश के लिए रवाना होगा। यात्रा के दौरान गाइड सूरज, अजित और शैलेन्द्र भी दल के साथ मौजूद रहे।इस धार्मिक यात्रा के माध्यम से थाई श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की करुणा, शांति और मैत्री के संदेश को आत्मसात करते हुए दिवंगत राजमाता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed