{"_id":"5cdc55f2bdec22076759ed6e","slug":"171557943794-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईसी में सीईओ ने अफसरों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईसी में सीईओ ने अफसरों के साथ की वीडियो कांफ्रेंसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे मनोयोग से लगें अफसर : सीईओ
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वैंकटेश्वर लू ने चुनाव को लेकर अफसरों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। सातवें चरण का चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को एनआईसी में अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्होंने चुनाव को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद अफसरों को अन्य जरूरी निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वैंकटेश्वर लू ने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान कहा कि यह चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और बेरोक-टोक संपन्न कराना है। इसमें सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से लग जाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन जरूरी है। उन्होंने चुनाव को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने सीईओ को निर्वाचन संबंधी हर बिंदु पर विस्तार से बताया। इसके साथ ही सीईओ ने 23 मई को होने वाली मतगणना की बारीकियों के बारे में भी संबंधित अफसरों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न करानी है, ताकि किसी को शिकायत करने की जरुरत न पड़े।
विज्ञापन
इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक रामसूरत पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विंध्यवासिनी राय, एसडीएम तमकुहीराज अरविंद कुमार, पडरौना रामकेश यादव, हाटा प्रमोद कुमार, खड्डा दिनेश कुमार सहित चकबंदी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।