फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रक पर एक हजार बोरी राशन लदा था, बिहार भेजा जा रहा था

ट्रक पर एक हजार बोरी राशन लदा था, बिहार भेजा जा रहा था

Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक पर एक हजार बोरी राशन लदा था, बिहार भेजा जा रहा था
एसडीएम ने पकड़ा एक ट्रक सरकारी राशन
विज्ञापन

फोटो है।
अमरउजाला ब्यूरो
दुदही। कालाबाजारी के लिए बिहार ले जाए जा रहे राशन लदे ट्रक को एसडीएम ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 14 टयरा ट्रक पर करीब 300 क्विंटल राशन लदा हुआ है। पकड़ा गया राशन क्षेत्र के एक बड़े कारोबारी का बताया जा रहा है। शनिवार की शाम करीब सवा सात बजे किसी ने एसडीएम तमकुहीराज को सूचना दी कि भारी मात्रा में सरकारी राशन ट्रक पर लदवा कर बिहार भिजवाया जा रहा है। इस पर एसडीएम त्रिभुवन कुमार तत्काल पहुंचे। उन्होंने सेवरही से तरयासुजान जाने वाले मार्ग पर ट्रक को रोक लिया। ट्रक की जांच करवाई तो उस पर सरकारी राशन लदा हुआ पाया गया । एसडीएम ने राशन लदे ट्रक को एसओ तरयासुजान विनय पाठक को सौंप दिया। एसडीएम ने बताया कि ट्रक में खाद्य एवं रसद विभाग का लगभग 500 बोरी राशन लदा हुआ। 14 टयरा ट्रक पर लदे प्रत्येक बोरी में 60 किलोग्राम राशन पाया गया है। इस तरह से तीन सौ क्विंटल राशन बरामद किया गया है। बताया कि राशन को खड्डा क्षेत्र के एक व्यापारी की तरफ से बिहार के हाजीपुर बेचने के लिए भेजा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed