फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को अभी तैयार नहीं है बाजार

पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को अभी तैयार नहीं है बाजार

Sat, 07 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन का प्रयोग रोकने को अभी तैयार नहीं है बाजार
पॉलीथिन के प्रयोग पर पाबंदी को लेकर तैयार नहीं बाजार
विज्ञापन

15 जुलाई से पॉलीथिन, प्लास्टिक के गिलास व कप पर प्रतिबंध
10 जुलाई तक पॉलीथिन प्रतिबंध की तैयारियां पूरी करने का निर्देश
व्यापारी बोले: ग्राहक नहीं लाते हैं झोले, मजबूरी है पॉलीथिन उपयोग
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से प्रदेश भर में पॉलीथिन के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का निर्णय ले लिया है। इससे संबंधित तैयारियों को पूरा करने के लिए 10 जुलाई तक का समय भी निर्धारित किया गया है। बावजूद इसके बाजारों में शनिवार को पॉलीथिन में ही सामान खरीदते ग्राहकों को देखा गया। व्यापारियों का मानना है कि ग्राहक झोले लेकर आते, तो पॉलीथिन में सामान नहीं देना पड़ता। जबकि ग्राहकों का कहना था कि जब बाजार में आसानी से पॉलीथिन मिल जाता है, तो झोले ले जाने की जरुरत ही नहीं पड़ती। पॉलीथिन पर पूर्णतया वैन के चलते सब्जी और फल व्यावसाई पर इसका सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि इन्हीं दुकानों पर अधिकांश सामान पॉलीथिन में मिलते हैं।
व्यापारी श्रवण कुमार गुप्ता का कहना है कि पॉलीथिन वैन हो जाने के बाद ग्राहकों में भी जागरूकता आएगी, क्योंकि ग्राहक झोले लेकर बाजार में नहीं आते हैं, जिसके कारण मजबूरी में उन्हें सामान पॉलीथिन में ही देना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्राहक धर्मेंद्र शुक्ला का कहना है कि बाजार में पॉलीथिन का चलन होने के कारण उन्हें झोला लेकर जाने की जरुरत ही नहीं पड़ती। अगर यह वैन हो जाएगा, तो ग्राहकों के भी आदत में सुधार आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी राजकुमार का कहना है कि कम कीमत पर आसानी से बाजार में पॉलीथिन मिल जाता है और यह चलन में है। इसलिए ग्राहक जब झोला लेकर नहीं आते, तो उन्हें पॉलीथिन में ही सामान देना पड़ता है।

ग्राहक सांवर गोयल का कहना है कि सब्जी व फल व्यवसाई खुद पॉलीथिन में सामान देते है। अगर वह पॉलिथीन में सामान देने से मना कर देते, तो लोग झोला लेकर जाते। लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण पॉलीथिन का ही उपयोग करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed