{"_id":"5a905f4e4f1c1bb5568b588b","slug":"171519411022-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाएदारों की बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाएदारों की बत्ती गुल
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तरयासुजान (कुशीनगर)। क्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार में विद्युत कनेक्शन की सघन जांच पड़ताल की गई। इस दिन 25 बड़े बकाएदारों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किया गया और तीन दिन के अंदर बकाया विद्युत राजस्व जमा करने की हिदायत दी गई। इसी तरह दस बड़े बकाएदारों की लाइन काट दी गई और बिजली चोरी के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तरयासुजान थाने में तहरीर दी गई।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार तिनफेड़िया बाजार में चलाए गए अभियान के दौरान 25 बड़े बकाएदारों को नोटिस दिया गया और10 बकाएदारों की लाइट काटी गई। बिजली चोरी के आरोप में पांच व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस अभियान में एसडीओ गुलरेज अली, प्रभारी जेई मनोज कुमार, अशोक राय, अब्बास आलम, रंजन राय सहित अन्य विद्युतकर्मी शामिल थे।
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार सघन विद्युत चेकिंग अभियान के तहत विभाग की टीम शुक्रवार को गांगरानी गांव में पहुंची। जांच के दौरान 35 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया और 70 हजार रुपये बकाया वसूला गया। कुबेरस्थान विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले इस गांव में अधिकारियों ने शिविर लगाकर उपभोक्ताओं के त्रुटिपूर्ण बिजली बिलों में सुधार कराया। इस दौरान एक्सईएन पडरौना संजय यादव के साथ कुबेरस्थान बिजली घर के जेई अमन कुमार, लाइनमैन छट्ठू प्रसाद, चंद्रशेखर लाल श्रीवास्तव, आफताब आलम, रितेश सिंह, चंदन जायसवाल, राजू पाल, टिंकू दीक्षित आदि उपस्थित रहे।