फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मूर्तियों के खंडित होने पर वकीलों ने किया हंगामा

मूर्तियों के खंडित होने पर वकीलों ने किया हंगामा

Mon, 25 Sep 2017 06:55 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
मूर्तियों के खंडित होने पर वकीलों ने किया हंगामा
कसया (कुशीनगर)। दीवानी न्यायालय कसया से एक मूर्ति चोरी होने तथा दो मूर्तियों को खंडित किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने सोमवार को हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंचे एडीएम और एएसपी ने अधिवक्ताओं की बातें सुनीं। अधिवक्ताओं ने संगठन की तरफ से एडीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ में मौजूद एएसपी ने सीओ और एसओ को सतर्कता बरतने तथा अधिवक्ताओं से इस घटना का जल्द खुलासा किए जाने का आश्वासन देकर सबको शांत किया।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय के लाइब्रेरी भवन के सामने स्थापित हनुमानजी की मूर्ति चोरी होने तथा गणेश जी की मूर्ति खंडित करने तथा साईं बाबा की मूर्ति का स्थान परिवर्तित करने से अधिवक्ता नाराज थे। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस कृत्य से धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। इसके पूर्व भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता के दौरान एएसपी हरिगोविंद मिश्र ने सीओ ओमपाल सिंह व एसओ गजेंद्र राय को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने मामले का जल्द खुलासा कराए जाने का अधिवक्ताओं को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, सीओ तमकुहीराज जनार्दन तिवारी, सीओ कसया ओमपाल सिंह, एसओ गजेंद्र राय, हाटा एसओ शैलेष कुमार सिंह, एसआई मृत्युंजय सिंह, धनंजय राय के अलावा राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, अंबरीष चौबे, जितेंद्र पटेल, आनंद राय, उमेशचंद दत्त राय, अरविंद पाठक, अरुण राय, बद्रीनारायन दुबे, चंद्रशेखर गोविंद राव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
----
न्यायालय परिसर में मूर्ति खोजती रही पुलिस
कसया। पुलिस ने चोरी हुई मूर्ति की बरामदगी के लिए सक्रियता दिखाते हुए न्यायालय परिसर के बाहर व अंदर घूम-घूमकर खोजा, लेकिन मूर्ति का पता नहीं चला। हालांकि पुलिस ने अधिवक्ताओं की तरफ से दी गई तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

एसओ गजेंद्र राय ने बताया कि मूर्ति चोरी के मामले में गहनता से खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है। जल्द सफलता मिल जाएगी। वहीं सीओ ओमपाल सिंह ने कहा कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारियों और पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed