फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   आफत का सैलाब..

आफत का सैलाब..

Sun, 03 Sep 2017 07:03 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
आफत का सैलाब..
कुशीनगर। अहिरौलीदान गांव से होकर बहने वाली बड़ी गंडक नदी अब कचहरी टोला को नुकसान पहुंचाने लगी है। यह नदी कई स्थानों पर गांव के करीब पहुंच गई है और कटान कर रही है। इससे गांववालों में खलबली मच गई है। अनहोनी की आशंका से इस गांव के बहुत से लोगों ने अपना सामान समेट लिया है और पलायन की तैयारी करने लगे हैं।
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अहिरौलीदान गांव के लोगों का कहना है कि इसके पहले बड़ी गंडक नदी वर्ष 2012 में इसी तरह नुकसान कर रही थी। नदी ने इस गांव के बैरिया टोला का अस्तित्व समाप्त कर दिया था। इसके अलावा कचहरी टोला में भारी क्षति हुई थी।
विज्ञापन

गंडक नदी में पानी कम होने के बावजूद उसके लगातार कटान से अब कचहरी टोला के लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। क्योंकि नदी अब कई स्थानों पर गांव के समीप पहुंचकर कटान करने लगी है। इसके पहले पिछले एक सप्ताह में नदी चित्तू टोला को पूरी तरह उजाड़ चुकी है और वहां के लोग पलायन कर चुके हैं। कंचन टोला की भी यही स्थिति है। इस टोले के अधिकांश लोग अपने सामानों के साथ गांव को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार से बड़ी गंडक का रुख कचहरी टोला की ओर हो गया। इसके भय से सुशील सिंह, हरिश्चंद्र, हरि गोविंद, जनकदेव, कमल, धुरंधर सिंह सहित कई पक्के मकानों वाले घरों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। इस वजह से टोले के लोगों ने अपने घरों से जरूरी सामानों को समेट लिया है। गांव के हरिकिशुन, रामाज्ञा सिंह, जेके सिंह, अवध किशोर, अरविंद सिंह पटेल, सुजीत यादव का कहना है कि इस गांव के किनारे नदी जिस तरह कटान कर रही है, उससे लगता है कि तीन चार दिन में इस गांव के लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ेगा। स्थिति दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। इस संबंध में बाढ़ खंड के एक्सईएन बीपी सिंह का कहना है कि इस गांव में कटान रोकने की कोई परियोजना स्वीकृत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed