फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   17,000 Answer Sheets Evaluated on the Second Day

Kushinagar News: दूसरे दिन जांची गईं 17 हजार उत्तर पुस्तिकाएं

Fri, 20 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
17,000 Answer Sheets Evaluated on the Second Day
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज उत्तर पु​स्तिकाओं को रखवाती उप नियंत्रक-संवाद - फोटो : samvad
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड के परीक्षा की कापियों के मूल्यांकन का कार्य बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दो केंद्रों पर कुल 17 हजार काॅपियों का मूल्यांकन किया गया। इनमें इंटरमीडिएट की 11,500 और हाईस्कूल की 5464 काॅपियों का मूल्यांकन शामिल है। इस दौरान किसी को भी केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्र एचआर इंटर कालेज खलीलाबाद के उप नियंत्रक एके ओझा ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट की त्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इसके लिए 50 डिप्टी हेड और 375 परीक्षक मूल्यांकन में शामिल हुए। इन सभी ने 11500 उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की दो लाख 37 हजार काॅपियां एलाट की गई हैं। दूसरी तरफ राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद में हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 5464 कापियां शामिल हैं। यहां पर 43 डिप्टी हेड व 128 परीक्षक शामिल हुए। केंद्र की उप नियंत्रक डॉ सबीहा मुमताज ने उनके केंद्र पर हाईस्कूल की एक लाख 34 हजार काॅपियां एलाट है। उन्होंने बताया कि आगे भी कापियों का मूल्यांकन का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed