फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   17 children injured in school van accident; explanation sought from school management.

Kushinagar News: स्कूल वैन हादसे में 17 बच्चे घायल, स्कूल प्रबंधन से मांगा जवाब

Thu, 01 Oct 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
17 children injured in school van accident; explanation sought from school management.
पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के भूलिया गांव में सोमवार को स्कूल वैन खेत में पलट गई। वैन में सवार 17 बच्चे घायल हो गए। परिवहन विभाग ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। एआरटीओ स्कूल प्रबंधन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


एआरटीओ ने विद्यालय प्रबंधन को नोटिस भेजा है। इसमें हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों पर जवाब मांगा गया है। वाहन संचालन और चालक की जिम्मेदारी समेत संबंधित बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा। विभाग की कार्रवाई के बाद विद्यालय प्रबंधन की परेशानी बढ़ सकती है। स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद हादसे में 17 बच्चों के घायल होने से विद्यालय वाहन संचालन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सेवरही-भुलिया मार्ग पर दोमाठ गांव के पास यह घटना हुई। न्यू गुरुकुल पब्लिक स्कूल भुलिया बाजार की वैन मंगलवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई थी। वैन पलटने से बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने बच्चों को वाहन से बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने चालक पर कान में श्रवण यंत्र लगाकर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बच्चों को ले जाने में पर्याप्त सावधानी नहीं बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटस्कूल वाहन की सभी औपचारिकताएं पूरी थीं। हालांकि, वाहन संचालन के दौरान निर्धारित यातायात नियमों का पालन नहीं किया गया होगा। स्कूल वाहन संचालन की पूरी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होती है। इसलिए खेत में पलटे स्कूल वाहन के संबंध में प्रबंधन से साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -दिलीप कुमार गुप्ता, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed