{"_id":"5cdb0739bdec22074909fa11","slug":"161557858105-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में मोदी के भाषण से पाक में इमरान को आता है पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में मोदी के भाषण से पाक में इमरान को आता है पसीना
Wed, 15 May 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गांधी इंटर कॉलेज हाटा(कुशीनगर) के मैदान में भाजपा की चुनावी जनसभा में सीएम योगी आदित्य नाथ को माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा (कुशीनगर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि मोदी है तो मुमकिन है। यह नारा ऐसे ही देश नहीं बोल रहा है। कांग्रेस की सरकार जब देश में थी तो पाक आतंकी हमारे वीर सैनिकों के सिर काट ले जाते थे, लेकिन अब मोदी की अगुवाई का नया भारत है। मोदी कुशीनगर की धरती पर भाषण देते हैं और पाक में इमरान खान को पसीना आता है कि पता नहीं कब भारत हमला कर दे।
वह हाटा के श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 25 मिनट के भाषण में वर्तमान के गौरवशाली भारत से भीड़ का परिचय कराया। कहा कि एक समय था, जब दुनिया का कोई देश भारत के साथ खड़ा नहीं होता था, लेकिन आज मोदी की वजह से भारत विश्व की एक शक्ति बनकर उभरा है। इससे कोई इंकार नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि जो अजहर मसूद कांग्रेस की सरकार में आए दिन भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलाता था, लेकिन उसे कोई आतंकी भी नहीं कह पाता था। आज मोदी की वजह से वैश्विक आतंकी घोषित हो चुका है और दुनिया भर में उसकी संपत्ति जब्त हो रही है। अब वह दिन दूर नहीं, जब वह भी ओसामा बिन लादेन की तरह मारा जाएगा। यह सब मुमकिन हुआ है मोदी की वजह से।
विज्ञापन
योगी ने सपा, बसपा और रालोद गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि ये लोग अपनी सरकार में गरीबों को मकान नहीं दिला पाए, लेकिन अपने और परिवार के लिए महल जरूर बना लिए। दलितों और गरीबों की बात करने वाली बहनजी ने भी खुद के लिए हवेली बनवाई है। यही काम बबुआ ने भी किया, सुप्रीम कोर्ट ने जब उनकी हवेली को खाली कराया तो वह टोंटी ही निकाल ले गए।
योगी ने अखिलेश को टोंटी चोर भी कहा। उन्होंने मायावती पर कटाक्ष किया। कहा कि सुरक्षा का इससे अधिक अहसास और क्या हो सकता है कि बहनजी को बबुआ के जिन गुंडों से सबसे अधिक खतरा था, आज मोदी की वजह से उनके मंच पर ही भाषण दे रही हैं और खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी दो साल की सरकार के दौरान कहीं दंगा नहीं हुआ।
उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जड़ बताते हुए कहा कि कांग्रेस को देश में निष्ठा नहीं है। उनकी निष्ठा तो अगस्ता हेलिकॉप्टर डील के दलाल रहे इटली के उनके मामा मिशेल और क्वात्रोची में है। क्वात्रोची तो भगवान को प्यारे हो गए, लेकिन मामा मिशेल को मोदी ने इटली से कान पकड़कर भारत लाए हैं और वह एक-एक राज उगल रहे हैं। योगी ने प्रयागराज में कुंभ के दौरान प्रधानमंत्री के सफाई कर्मचारियों के पैर धोने का जिक्र किया। कहा कि उस घटना से लोगों को द्वापर युग की याद आ गई।
अंत में उन्होंने 19 तारीख को मोदी के नाम पर राष्ट्र की सुरक्षा और सभी के सम्मान व विकास के नाम पर भाजपा को वोट देने की अपील की और उनसे हामी भरवाई। सीएम करीब एक घंटा हाटा में रहे।