{"_id":"5af335c44f1c1b62098b93c3","slug":"161525888452-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन पहले दो मोहल्लों के जले ट्रांसफार्मर अब तक नहीं हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन पहले दो मोहल्लों के जले ट्रांसफार्मर अब तक नहीं हुए ठीक
Updated Wed, 09 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
ट्रासंफार्मर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही के दो मोहल्लों में पिछले दस दिनों से मोबाइल ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्योंकि दोनों मोहल्लों में लगे 250-250 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं। कस्बे के लोगों ने दोनों खराब ट्रांसफार्मर जल्द ठीक कराने की मांग की। ताकि गर्मी के दिनों में बिजली संकट न उत्पन्न हो सके।
सेवरही नगर पंचायत के कुल चौदह मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली निगम ने स्वर्णनगर में 400 केवीए, मालगोदाम के पास 400 और 250 केवीए, गौशाला के पास 100 केवीए, नगर पंचायत कार्यालय के पास 250 केवीए, सीसी रोड पर 250 केवीए, संगीत टाकीज के पास 250 केवीए, किदवईनगर में 400 और 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर और पुराना हॉस्पिटल चौक पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। इनमें किदवईनगर और पुराना हॉस्पिटल के पास लगे दोनों ट्रांसफार्मर दस दिन पहले जल गए। तब से उन्हें सही नहीं किया गया। दोनों मोहल्लों में मोबाइल ट्रांसफार्मर के जरिए विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। कस्बे के संजय राय, सुरेश सोनी, मक्खन जायसवाल, गणेश सोनी, राजेश्वर गुप्ता, रवि शर्मा, जीतू जायसवाल आदि लोगों का कहना है कि मोबाइल ट्रांसफार्मर भी जर्जर हैं। यदि दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो गए तो मोहल्लों में बिजली संकट उत्पन्न हो जाएगा। जेई दिलीप कुमार मौर्य का कहना है कि दोनों ट्रांसफार्मर बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।