{"_id":"68b357445d9ea4b0eb0c3b3c","slug":"16-boxes-of-liquor-being-taken-to-bihar-in-a-pickup-recovered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-144450-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप में बिहार ले जाई जा रही 16 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप में बिहार ले जाई जा रही 16 पेटी शराब बरामद
Sun, 31 Aug 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। पिकअप में रखकर 16 पेटी अंग्रेजी शराब बिहार ले जाई जा रही थी। खड्डा पुलिस ने उसे बिहार सीमा स्थित सालिकपुर पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है।
शनिवार को प्रभारी निरीक्षक खड्डा गिरिजेश उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस सालिकपुर पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। पुलिस को शक होने पर ठीक से जांच किया तो हैरान रह गई।
पिकअप में तहखाना बना मिला, जिसमें से 16 पेटी (768 पीस) अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मोहम्मद रिजवान उर्फ रिजवानउल्लाह पुत्र सलाउद्दीन निवासी दुदही वार्ड नंबर पांच थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।