{"_id":"5d1260c58ebc3e3cbf2e7f46","slug":"15614854917-kushinagar-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल का आयोजन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर मिश्र गांव में आयोजित चौपाल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुनीं समस्याएं
फोटो के साथ---
फाजिलनगर। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर मिश्र गांव में मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें कसया ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लोगों की समस्याएं सुनकर उसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार पांडेय कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में है। इसलिए संबंधित प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में निर्धारित समय का ख्याल रखें। चौपाल में ग्रामीणों ने कोटेदार पर निर्धारित दाम से अधिक लेने और मानक से कम अनाज देने आरोप लगा। उसके बाद प्राथमिक विद्यालय दर्जिया मे पढ़ने वाले आदित्य चौबे से जब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुछ अंग्रेजी में बात की तो कक्षा तीन में पढ़ने वाले इस बच्चे ने सही अंग्रेजी में जवाब दिया तो उसे पास बुलाकर शाबाशी दी। इसके बाद ग्राम सभा मे टूटी नालियों की शिकायत पर सचिव व प्रधान को फटकार लगाते हुए एक माह के भीतर मरम्मत कराने की हिदायत दिया। इस चौपाल में ग्राम सभा की पोखरी पर अवैध निर्माण करने, किसान इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर के जमीन विवाद, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र व अन्य विकास कार्यो का एक-एक कर जानकारी ली।
इस दौरान ग्राम पचांयत अधिकारी दिनेश प्रसाद, ग्राम प्रधान मधु मिश्रा, लेखपाल दिव्या श्रीवास्तव, रोजगार सेवक आनंद शाही, भागवत जायसवाल, हमीद अली क्षेत्र पचांयत सदस्य लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शतप्रतिशत नामांकन पर जोर दें
मथौली बाजार। बीआरसी परिसर में मंगलवार को शिक्षकों से संवाद बैठक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक बच्चों के नामांकन पर जोर दें। उन्होंने ने मोतीचक, हाटा, सुकरौली, कप्तानगंज, रामकोला के एनपीआरसी, प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में मानक के अनुसार एमडीएम बनवाने और तीस जून तक प्रबंध समिति की बैठक कराने का निर्देश दिया। राजेंद्र सिंह, अश्वनी, चंद्रहास मिश्र, एसडीआई सत्प्रकाश कुशवाहा, दिनेश सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।