{"_id":"6af61c59acbb359db20a0ccf","slug":"156-personnel-are-being-trained-in-the-fourth-round-of-census-training-kushinagar-news-c-205-1-ksh1032-172144-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जनगणना प्रशिक्षण के चौथे चक्र में 156 कार्मिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जनगणना प्रशिक्षण के चौथे चक्र में 156 कार्मिकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
विज्ञापन
दुदही विकासखंड के गौरीश्रीराम स्थित एक स्कूल में चौथे चक्र का हुआ शुभारंभ
गोड़रिया। दुदही विकासखंड के गौरीश्रीराम स्थित एक स्कूल में बृहस्पतिवार को जनगणना प्रशिक्षण के चौथे चक्र का शुभारंभ हुआ। इसमें तीन बैचों में कुल 156 सुपरवाइजर और प्रगणक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्मिकों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और सूचनाओं के सही संकलन के तरीके बताए जा रहे हैं।
प्रशिक्षकों ने क्षेत्रीय स्तर पर आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों से निपटने के तरीके भी समझाए। संतोष कुमार बरनवाल, प्रदीप कुमार वर्मा सहित छह प्रशिक्षकों ने विभिन्न सत्रों में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनगणना की सफलता के लिए आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। छोटी सी चूक भी अंतिम आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है। कार्मिकों को क्षेत्र में सावधानीपूर्वक कार्य करने और दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण में जनगणना से संबंधित दायित्वों, अभिलेखों के रखरखाव और सूचनाओं के संकलन की बारीकियां समझाई गईं। मॉड्यूल और नजरी नक्शे के उपयोग पर भी जोर दिया गया। पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और त्रुटिरहित तरीके से संपन्न कराने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
राजस्व विभाग के लेखपाल रविशंकर सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग किया। संग्रह अमीन रमेश प्रसाद, राम आशीष यादव और वकील यादव ने भी मदद की। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मॉड्यूल और नजरी नक्शे वितरित किए। साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी संभालीं। इस दौरान कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।