फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पीस पार्टी की बैठक

पीस पार्टी की बैठक

Wed, 29 May 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पीस पार्टी की बैठक
त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सेवरही। थाना परिसर सेवरही में बुधवार की शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें ईद के त्योहार को आपसी भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। एसओ रामाज्ञा सिंह ने कहा कि त्योहार मनुष्य के जीवन में शांति, सुख और संतुष्टि की अनुभूति कराता है। इस लिए प्रत्येक त्योहार को आपसी समरसता के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि त्योहार में खलल डालने को किसी भी कीमत में बख्शा नही जाएगा। इसलिए सभी को कानून का सम्मान करते हुए त्योहार का आनंद लेना चाहिए। इस दौरान एसआई शैलेंद्र सिंह, पुरषोत्तम राव, शाहनवाज अंसारी, पप्पू जायसवाल, अजय गुप्ता, गुड्डू बाबा, संतोष चौरसिया, विश्वनाथ प्रसाद, हामिद अंसारी, गोपाल शुक्ला, मुबारक अंसारी, संजीद आलम, सुरेश सोनी, राजू जायसवाल, राहुल कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।


आपसी भाईचारे के साथ मनाएं ईद
हाटा। कोतवाली परिसर में बुधवार की शाम पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आपसी भाईचारे के साथ ईद का त्योहार मनाने की अपील की गई।
एसडीएम प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। उसका समय रहते समाधान किया जाएगा। सीओ रामदास प्रसाद ने लोगों से मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। इस मौके पर कोतवाल कमलेश सिंह, एसआई रविंद्र यादव, जगमेंदर, ओपी सिंह, एसआई दिनानाथ यादव, चौकी इंचार्ज सुकरौली अशोक कुमार दूबे, शाकिर अली, डॉ. बब्लू खां, फैजान खां, रामरेखा यादव, रफिउल्लाह खा, राशिद खां, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed