फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दामाद ने सास और ससुर की हत्या की

दामाद ने सास और ससुर की हत्या की

Mon, 27 May 2019 08:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
दामाद ने सास और ससुर की हत्या की
फोटो के साथ----
विज्ञापन

पत्नी के अवैध संबंध के शक में सास-ससुर को मार डाला
साले के बेटे को भी किया जख्मी, मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
बाद में 40 किलोमीटर दूर अपने गांव पहुंचकर पत्नी और पिता पर भी किया हमला
पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया
घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर। बरवापट्टी क्षेत्र के रामपुर बरहन टोला खानगी में रविवार की रात पत्नी के अवैध संबंध के शक में दामाद ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर सास- ससुर की हत्या कर दी। साले के बेटे को भी जख्मी कर दिया। बाद में 40 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचकर पत्नी और पिता पर भी हमला करने की कोशिश की। इधर, घायल किशोर को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी दामाद पर हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

बरवापट्टी और दुदही प्रतिनिधि के अनुसार जिले के बरवापट्टी क्षेत्र के रामपुर बरहन के टोला खानगी के रहने वाले बांगुर गुप्ता ने अपनी बेटी शांति की शादी फरवरी 2018 में बिहार के गोपालगंज जिले के कटया थाना क्षेत्र के धर्मकटा गांव निवासी मंटू मद्धेशिया के साथ की थी। बेटी विदा होकर ससुराल गई। इधर, मंटू मद्धेशिया को शक था कि उसकी पत्नी का मायके में किसी युवक से अवैध संबंध है। उसी बात को लेकर पति-पत्नी में अनबन हो गई। पांच दिन पूर्व पति-पत्नी में विवाद हो गया। बेटी-दामाद में विवाद रोकने के लिए बांगुर गुप्ता ने चार दिन पूर्व अपने पौत्र 14 वर्षीय आदित्य को बेटी की ससुराल भेजकर दामाद को घर बुलवा लिया। रविवार की शाम को बांगुर मीट खरीद कर घर ले गए और दामाद को खिलवाया। भोजन करने के बाद पूरा परिवार रात में सो रहा था। रात करीब साढ़े बारह बजे दामाद जगा तो उसके साथ सोए साले के 14 वर्षीय बेटे आदित्य पुत्र रघुपत की भी नींद टूट गई। फूफा मंटू के हाथ में कुल्हाड़ी देखकर आदित्य ने पूछताछ की तो उसने ताबड़तोड़ आदित्य के ऊपर तीन बार प्रहार करके घायल कर दिया। उसके बाद सोई 55 वर्षीय सास किसमती एवं 62 वर्षीय ससुर बांगुर को कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। घायल किशोर आदित्य की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और अगल-बगल के लोग जुट गए। इधर, आरोपी दामाद मंटू मौके से भाग निकला और रात में ही 40 किलोमीटर दूर अपने घर धर्मकटा पहुंच गया। आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या करने की कोशिश की। बहू के बचाव में पहुंचे पिता जयराम पर्र इंट से प्रहार कर घायल कर दिया। पत्नी भागकर दूसरे के घर पहुंचकर छिप गई। बाद में पत्नी ने मायके संपर्क किया और तो उसे वहां की घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद एसपी, सीओ और एसओ मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। बांगुर के भाई श्रीकिशुन ने पुलिस को घटना की यही कहानी बताते हुए तहरीर देकर आरोपी दामाद मंटू मद्धेशिया के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि आरोपी मंटू मद्धेशिया को घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसने कई बार सास-ससुर और पिता से शिकायत की लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पिछले तीन-चार दिनों से आरोपी ससुराल में ही डेरा डाले था। मौका पाकर उसने रात में सास और ससुर की हत्या कर दी। जबकि साले के बेटे को घायल कर दिया। उसने अपने पिता और पत्नी की भी हत्या करने की प्लानिंग की थी लेकिन उसमें कामयाब नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed