फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   16 हजार किसानों में बांटा कृषि ऋण

16 हजार किसानों में बांटा कृषि ऋण

Sat, 24 Feb 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
16 हजार किसानों में बांटा कृषि ऋण
farmer

विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। किसानों की ऋण माफी के बाद पूर्वांचल बैंक की 53 शाखाओं की तरफ से अपने खातेदार किसानों के लिए लगाए गए कैंप में 16390 किसानों को पुन: ऋण उपलब्ध कराया गया है। मार्च महीने में फिर अभियान चलाकर शेष किसानों को ऋण दिया जाएगा।

यह जानकारी पूर्वांचल बैंक के पडरौना क्षेत्र के प्रबंधक अलेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में पूर्वांचल बैंक की कुल 73 शाखाएं हैं, जिनमें से 56 शाखाएं पडरौना क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन हैं। प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों की कर्जमाफी योजना के तहत इस रीजन के 41534 किसानों का कर्ज माफ हुआ है। कर्जमाफी के बाद उन किसानों को पुन: केसीसी ऋण देने के लिए फरवरी महीने में विशेष शिविर लगाए गए थे। इन किसानों में 120 करोड़ रुपये के केसीसी ऋण के वितरण का लक्ष्य था। जगह-जगह लगाए गए शिविर के माध्यम से 16390 किसानों में 10758 रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके अलावा लगभग 15869 किसानों को ऋण दिया जाना है। मार्च महीने में पुन: कैंप लगाकर ऋण बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed