फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बीएसए के निर्देश पर हुई 105 स्कूलों की हुई जांच

बीएसए के निर्देश पर हुई 105 स्कूलों की हुई जांच

Thu, 26 Oct 2017 06:14 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के निर्देश पर हुई 105 स्कूलों की हुई जांच
पडरौना। दीपावली की छुट्टियों के बाद से अब तक स्कूल नहीं लौटे परिषदीय शिक्षकों पर बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई हुई। बीएसए ने एक दिन पहले जिले के तीन ब्लाकों कसया, फाजिलनगर व सेवरही के 105 स्कूलों की जांच कराकर अनुपस्थित पांच हेडमास्टर, 19 सहायक अध्यापक व 22 शिक्षा मित्रों का वेतन रोक दिया। इन लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर अन्य कार्रवाई भी होगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

दीपावली के अवकाश के बाद सोमवार को ही सभी स्कूल खुल गए थे लेकिन छठ पूजा पर मिलने वाले अवकाश को देखते हुए अधिकांश अध्यापक अब तक स्कूल नहीं लौटे हैं। इसकी जानकारी होने पर बीएसए ने बुधवार को सुबह अचानक कसया, फाजिलनगर व सेवरही ब्लाक के स्कूलों की जांच करा दी। कसया ब्लाक में खड्डा के बीईओ शिवकुमार मौर्या, तमकुही के बीईओ आरएस वर्मा और विशुनपुरा के बीईओ एसएन प्रजापति की टीम ने 33 स्कूलों की जांच की। इस दौरान दो हेडमास्टर व आठ सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए थे। इन सभी का वेतनभरोक दिया गया है। फाजिलनगर ब्लाक में रामकोला के बीईओ अनिल कुमार मिश्र, हाटा के बीईओ घनश्याम वर्मा और सुकरौली के बीईओ सत्यप्रकाश कुशवाहा को जांच के लिए लगाया गया था। इन लोगों ने 38 स्कूलों की जांच की जिसमें एक हेडमास्टर, छह सहायक अध्यापक और 10 निक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। हेडमास्टर व सहायक अध्यापकों का वेतन तथा शिक्षा मित्रों का मानदेय रोक दिया गया है। सेवरही ब्लाक में कप्तानचगंज के बीईओ अनिल कुमार मिश्र द्वितीय, कसया के बीईओ धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा नेबुआ नौरंगिया के बीईओ अनूप कुमार गुप्ता ने जांच की। यहां हुए 34 स्कूलों की जांच में दो हेडमास्टर, पांच सहायक अध्यापक और 12 शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। हेडमास्टर व सहायक अध्यापकों का वेतन तथा शिक्षा मित्रों का मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में एमडीएम, शिक्षण कार्य, सस्त्रत्तई, पेयजल आदि पर भी टिप्पणी की है। अगली जांच में अगर नामांकन के सापेक्ष शत प्रतिशत उपस्थिति, मीनू के अनुसार मध्याह्न भोजन व पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं मिला तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। अनुपस्थित हेडमास्टर, सहायक अध्यापकों व शिक्षा मित्रों से एक पखवारे के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोष जनक नहीं मिलने पर इनके खिलाफ अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed