{"_id":"599d65404f1c1bd2118b45ec","slug":"151503487296-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 2 14-09-40","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच 2 14-09-40
Updated Wed, 23 Aug 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 बी पर अर्जुनहा चौराहे के निकट बुधवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटी भीड़ की वजह से करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन रुक गया था। डायल-100 व कसया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कसया थाना क्षेत्र के गांव तुर्कवलिया दरियाव सिंह के टोला गुनई छपरा निवासी विश्वजीत ( 22) पुत्र सुधाकर राव और महेश पटेल (23) पुत्र नगीना बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती किसी परिचित को देखने गए थे। बाइक सवार ये युवक वापस घर लौटते वक्त अर्जुनहा चौराहा स्थित एफसीआई गोदाम के निकट सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। इनकी बाइक ट्रक के नीचे चली गई। गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख तमाम राहगीर व आसपास के गांव के लोग वहां जुट गए। इसकी वजह से करीब आधे घंटे तक एनएच पर आवागमन रुक गया। इसकी जानकारी होने पर डायल-100 पुलिस टीम और कसया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक व बाइक पुलिस के कब्जे में है।
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि मृत युवकों के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।