फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण का मामला

नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण का मामला

Thu, 13 Jul 2017 04:58 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारीकरण का मामला
कुशीनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सीमा विस्तार का मामला अब जोर पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को जनता दल यूनाइटेड समेत कुछ अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने नगर व जिला मुख्यालय पर लोगों से संपर्क कर 18 जुलाई से होने वाले आमरण अनशन की जानकारी दी तथा आंदोलन की सफलता के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन

आजादी के साथ ही गठित हुई पडरौना नगर पालिका क्षेत्र का अब तक सीमा विस्तार नहीं हुआ है। वर्ष 1994 में जनपद बनने के बाद इस नगर का तेजी से विकास हुआ। अगल-बगल के कई गांवों तक कालोनियां विकसित होुं की हैं। हर निकाय चुनाव से पहले नगर क्षेत्र के विस्तार का मामला जोर पकड़ता है, लेकिन किसी न किसी कारणवश पत्रावली शासन स्तर पर लंबित रह जाती है। इस बार यह मामला फिर जोर पकड़ रहा है। भाजपा के कुछ नेता जहां इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंप चुके हैं, वहीं जदयू के जिलाध्यक्ष श्यामबाबू मोदनवाल ने इसके लिए आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की है। 18 जुलाई से वे कठकुइयां मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने आमरण अनशन करेंगे। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए बृहस्पतिवार को जदयू नेता की अगुवाई में कई लोगों ने सिविल कोर्ट, कलेक्ट्रेट व पडरौना तहसील बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल तथा कुछ अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से मिलकर आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। श्यामबाबू ने कहा कि वे 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से आमरण अनशन शुरू करेंगे। एक बार आंदोलन शुरू हो गया तो विस्तारीकरण के आदेश के बाद भी इसे समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed