फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15 booth established for election

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए बने 15 बूथ

Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 booth established for election
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए बने 15 बूथ
विज्ञापन

पडरौना। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक चुनाव एक दिसंबर को होगा। इसके लिए सभी ब्लॉक मुख्यालय और पडरौना नगरपालिका में कुल 15 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम विंध्यवासिनी राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह चुनाव 15 मतदेय स्थलों पर होगा। प्रात: आठ बजे से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे। जनपद मुख्यालय से 30 नवंबर को सुबह आठ बजे पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सकुशल मतदान कराने के लिए 15 माइक्रो ऑब्जर्वर, सात सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी बूथों पर वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एडीएम ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर सभी संबंधित को गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। मतदान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान संपन्न होने के बाद शील्ड मतपेटियां एसडीएम सदर की अभिरक्षा में जनपद मुख्यालय और वहां से गोरखपुर पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed