फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   15 bags of sugarcane crop burnt in fire

Kushinagar News: आग में 15 कट्ठा गन्ने की फसल जली

Sun, 19 Nov 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 bags of sugarcane crop burnt in fire
- टेकुआटार डीह टोला के पास की घटना
विज्ञापन


कसया। क्षेत्र के टेकुआटार डीह टोले के सिवान में गन्ने के खेत में आग लग गई। इससे गन्ने की फसल धूं-धूूं कर जलने लगी। लोग अभी कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे खेत में फैल गई। इसकी सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 15 कट्ठा गन्ने की फसल जल गई।

मिली जानकारी के अनुसार टेकुआटार गांव के डीह टोला निवासी किसान कौलेश प्रसाद मद्धेशिया और छेदी प्रसाद कांदू के खेत में लगभग 15 कट्ठा गन्ना की फसल बोई गई थी। उसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। पीड़ित किसानों के अनुसार लगभग डेढ़ लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है। किसानों ने रामकोला थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed