{"_id":"5932be7e4f1c1b31308b457a","slug":"14964978025-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार घायल
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। शनिवार को परसौनी गांव के नजदीक नहर की पटरी पर दो बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को सीएचसी कसया में प्राथमिक इलाज के बाद हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज और अन्य दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग गांव के खान टोला निवासी 45 वर्षीय फैजुल हक और भटवलिया की रहने वाली 40 वर्षीया संगीता कुशवाहा बाइक से कसया आई थीं। वे शाम को करीब साढ़े चार बजे कसया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव की नहर की पटरी के रास्ते वापस घर जा रहे थे। तभी इनकी बाइक की टक्कर धुरिया नौका टोला निवासी 35 वर्षीय भोला की बाइक से हो गई। भोला की बाइक पर भी 20 वर्षीय धर्मेंद्र बैठे थे। इस दुर्घटना में बाइक पर बैठे सभी चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।