फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जागरूक देश की एक ही पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान

जागरूक देश की एक ही पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान

Wed, 15 May 2019 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 May 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जागरूक देश की एक ही पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान
दीवानी न्यायालय से मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते जिला जज एजाज अहमद अंसारी । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। दीवानी न्यायालय परिसर से जागरूक देश की एक ही पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान आदि नारों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


रैली को हरी झंडी दिखकार रवाना करते हुए जिला जज एजाज अहमद अंसारी ने कहा कि मतदान इस लोकतांत्रिक देश की जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। इसलिए लोगों को जागरूक होकर शत प्रतिशत मतदान करना चाहिए। शत-प्रतिशत मतदान ही जागरूक देश की पहचान होती है।
विज्ञापन


इसके बाद जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमन कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में रविंद्रनगर पुलिस चौकी, सरस्वती चौक, विकास भवन, कलेक्ट्रेट, एसपी कार्यालय तक रैली निकाली गई। इस दौरान लक्ष्मीकांत शुक्ला, ज्योति कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद त्रिपाठी, विनय कुमार, शालिनी सागर, विनय कुमार द्विवेदी, शोभित राय, राकेश पांडेय, दुर्गेश्वर दीक्षित, नरेंद्र कुमार मिश्र, जितेंद्र दुबे, महेंद्र प्रताप गोविंद राव, मिथिलेश कुमार दीक्षित, जीपी यादव, रमेश राय, राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, अमरनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, रविंद्र नाथ, कन्हैया, शबनम खातून आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसीतरह नगर के कठकुइयां रोड स्थित मदर केयर स्कूल परिसर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विद्यालय ने मानव शृंखला बनाकर अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक तेजप्रताप मिश्र, प्रधानाचार्य रंजना मिश्रा, रीमा पांडेय, काजल मिश्र, परवीन अखतरी, रिया मिश्रा, जमाल अंसारी, सत्यधर मिश्र, प्रीति गुप्ता, खुशी मिश्रा, जया मिश्रा आदि मौजूद रहे।

उद्गम पब्लिक स्कूल परिसर में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। आशीष कुमार पांडेय, तन्या तुलस्यान, शैफ जफर, मौसम अग्रवाल, प्रिया, अजित आदि मौजूद रहे। कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार शिवब्रती देवी चुन्नीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रैली निकाली।
प्रधानाचार्य श्रीकिशुन प्रसाद गुप्त ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए हमें निष्पक्ष एवं नि:स्वार्थ भाव से मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद विभिन्न गांवों में रैली निकाली। इस दौरान ग्राम प्रधान ईश्वर शरण यादव, दयाशंकर सिंह, सुग्रीव प्रसाद गुप्त, मदन सिंह, संजय प्रसाद, अशोक मद्घेशिया, अनूप मद्देशिया, मधुबाला शर्मा, प्रतिभा देवी, कविता गुप्ता, सुमन गुप्ता, स्वच्छाग्रही अली अहमद आदि मौजूद रहे।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी में लोगों को शतप्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मुकुल देव सिंह, पीएन पांडेय, मार्कंडेय दुबे, रीता विश्वकर्मा, विनोद सिंह, राजेश्वर सिंह, संजीव कुमार, गीता देवी, रीना देवी, प्रीति, हर्षिता, दिब्या, अनुपम, अवधेश, मनोज आदि मौजूद रहे।

रैली निकाल बच्चों ने मतदान के लिए किया प्रेरित
कसया। छत्रपति शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों से 19 मई को हर हाल में मतदान की अपील की।

सुबह 10 बजे हनुमानजी व महात्मा गांधी की वेषभूषा में छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां और बैनर लेकर भ्रमण किया। तख्तियों पर पहले मतदान, फिर जलपान, लोकतंत्र की मजबूरी है, ईवीएम बटन जरूरी है। लोकतंत्र का भाग्य विधाता, जागरुक होता मतदाता, न जाति पर, न धर्म पर, बटन दबेगा कर्म पर आदि स्लोगन लिखे हुए थे।
इससे पहले रैली को एनपीआरसी शैलेश कुमार त्रिपाठी, डीके चौधरी और अंबिकेश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान सुदामा सिंह की तरफ से बच्चों को जलपान कराया गया।

इस रैली में हरिलाल कश्यप, रामप्यारे प्रसाद, जनार्दन सिंह, राजन सिंह, अजीत कुमार त्रिपाठी, रामनिवास सिंह आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया। इस दौरान ध्रुव सिंह, राघवेंद्र सिंह, अभिनव सिंह, बृजभूषण सिंह, प्रियंका सिंह, नीतू सिंह, नीलम सिंह, नंदनी सिंह, नंदनी शर्मा, सत्यभामा, बसंती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed