{"_id":"5b5c766e4f1c1b58488b7676","slug":"141532786286-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडरौना कोतवाली के गांव जंगल बेलवा का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पडरौना कोतवाली के गांव जंगल बेलवा का मामला
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कर रहे प्रदर्शन
पुलिस और गांववालों में हुई नोकझोंक, कोतवाल पर युवक ने फेंकी साइकिल
एसडीएम ने आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के लोगों ने शनिवार को पडरौना-खिरकिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। गांववाले उन्हें किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगा रहे थे। ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता का भी आरोप लगाया जा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया तो एक युवक ने उनकी तरफ साइकिल फेंक दिया। इसके चलते वहां तीखी नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को लोगों को खदेड़ा और आवागमन सुचारु कराया। इसके बाद गांव की महिलाएं पंचायत भवन पर धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा गांव के लोग शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पडरौना-खिरकिया मार्ग के किनारे पंचायत भवन पर एकत्रित हुए। गांववालों का आरोप था कि उन्हें आवास, पेंशन, शौचालय समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप था कि ग्राम प्रधान ने गांव में जो भी विकास कार्य कराया है, उसमें अनियमितता की गई है। इन लोगों ने पंचायत भवन के सामने ही पडरौना-खिरकिया मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर, जाम की सूचना पर कोतवाल विजय राज सिंह पुलिस के जवानों के मौके पर पहुंचे। कोतवाल लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगे तो कुछ युवक उग्र हो गए। इसी बीच और भीड़ में से ही एक युवक ने कोतवाल की तरफ साइकिल फेंक दी। इस दौरान कोतवाल से लोगों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क जाम खत्म कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह ने गांव के लोगों से वार्ता कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।