फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सेवरही मिल चीनी उत्पादन में भी रही अव्वल

सेवरही मिल चीनी उत्पादन में भी रही अव्वल

Thu, 03 May 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सेवरही मिल चीनी उत्पादन में भी रही अव्वल
गन्ना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही चीनी मिल इस वर्ष केवल गन्ने की पेराई में ही नहीं, बल्कि चीनी के उत्पादन में भी अव्वल रही है। चीनी का परता भी 10.60 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो इस मिल के लिए अब तक का रिकार्ड है।
सेवरही चीनी मिल ने इस साल 7640502.20 क्विंटल गन्ना की पेराई कर रिकार्ड बनाया है। यही नहीं चीनी के उत्पादन और परता में भी यह मिल अव्वल रही। इस साल चीनी का उत्पादन 800902 बोरा रहा है। चीनी का परता भी 10.60 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्षों में यह परता 9.56 तक ही पहुंच पाया था।
विज्ञापन

चीनी मिल के अधिशासी निदेशक एसएस चौहान का कहना है कि क्षेत्र के किसानों की जागरुकता और बहुतायत मात्रा में उन्नतिशील अर्ली प्रजाति के गन्ना की बुवाई से ऐसा संभव हुआ है। उन्होंने किसानों से अगले पेराई सत्र में भी केवल अर्ली प्रजाति के गन्ना की बुआई करने की सलाह दी है। वहीं क्षेत्र के गन्ना किसान विजयनाथ शाही, श्रीकांत मिश्र, सुरेश पांडेय, अवधेश राय आदि का मानना है कि इसका श्रेय चीनी मिल प्रबंधतंत्र के कुशल प्रबंधन को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed