फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   132 migrant labourers arrived in the district from Mumbai

मुम्बई से जिले में आए 132 प्रवासी मजदूर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
132 migrant labourers arrived in the district from Mumbai
मुम्बई से जिले में आए 132 प्रवासी मजदूर दो स्पेशल ट्रेनों से आए हैं ये मजदूर संवाद न्यूज़ एजेंसी पडरौना। लॉक डाउन के दौरान दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को वहां की सरकारों ने ट्रेनों से भेजना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महाराष्ट्र से दो स्पेशल ट्रेनों से 132 प्रवासी मजदूरों को भेजा गया है। लॉक डाउन में दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों के सामने रोटी का संकट खड़ा होने लगा है। इसे देखते हुए भारत सरकार ट्रेनों से उन्हें घर भेजने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू की है। ऐसे ही महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों को वहां की सरकार ने दो स्पेशल ट्रेनों से गोरखपुर भेजा। इनमें एक स्पेशल ट्रेन भिवंडी-गोरखपुर और दूसरी बसही-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन थी। इन दोनों ट्रेनों में कुशीनगर जिले के 132 प्रवासी मजदूर गोरखपुर उतरे। इन्हें गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रिसीव करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अमित राज सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि दो स्पेशल ट्रेनों से कुल 132 मजदूर आए हैं, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। उसके बाद बस से सुकरौली बार्डर पर बने क़वारन्टीन सेंटर में पुनः थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद क़वारन्टीन कराया गया है। अगली ट्रेन मंगलवार की देर शाम को आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed