फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गन्ना पेराई सत्र 2019-20 की सर्वे नीति घोषित

गन्ना पेराई सत्र 2019-20 की सर्वे नीति घोषित

Thu, 09 May 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
गन्ना पेराई सत्र 2019-20 की सर्वे नीति घोषित
30 जून तक गन्ने के सर्वे का काम चलेगा : ओमप्रकाश
विज्ञापन

परसौनी मुकुंदहा में किसान गोष्ठी आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। अगले पेराई सत्र के लिए शासन ने सर्वे नीति घोषित कर दी है। इस क्रम में पांच मई से सर्वे का काम चल रहा है, जो 30 जून तक चलेगा। राजस्व अभिलेख में दर्ज किसान के नाम से सर्वे किया जाएगा। किसानों को घोषणा पत्र भरना होगा। घोषणा पत्र सर्वे उपलब्ध कराएंगे। घोषणा पत्र के अभाव में सट्टा संचालित नहीं किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को परसौनी मुकुंदहा में आयोजित किसान गोष्ठी में गन्ना अनुसंधान केंद्र गोरखपुर के सहायक निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इससे किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त की इस व्यवस्था से अकेले रामकोला परिक्षेत्र में लगभग चार हजार फर्जी किसानों के सट्टे काट दिए गए। 30 सितंबर तक किसान गन्ना समिति के नए सदस्य बन सकते हैं। कुशीनगर जिले में विशेषकर ढाढा व रामकोला परिक्षेत्र में गन्ने की एक ही प्रजाति को-238 अर्ली प्रजाति का क्षेत्रफल 90 से 95 प्रतिशत हो गया है। इसका प्रभाव ढाढा चीनी मिल व किसानों को देखने को मिल रहा है। इन चीनी मिलों में वर्तमान में दो प्रतिशत चीनी का परता घटा है। ढाढा में 13 से घटकर 11 और रामकोला में 12 से घटर 10 प्रतिशत हो गया है। इस प्रजाति में गन्ने का कैंसर (काना रोग) लग गया है। प्रजातियों का संतुलन बनाए रखना होगा। सेवरही से नए प्रजाति के गन्ने की बुवाई करना चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान रामविलास सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed