{"_id":"5beb12cabdec22174c7df830","slug":"131542132426-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में कम पड़ गईं सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में कम पड़ गईं सरकारी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पडरौना रोडवेज परिसर में बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। छठ पर्व पर सफर करने में यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। रोडवेज परिसर और सड़क के आस-पास यात्री बसों की इंतजारी करते देखे गए। यहां तक कि सुविधा के अनुसार लोग प्राइवेट वाहनों का सहारा लिए। रोडवेज की बसों की कमी की वजह से मानक से अधिक यात्री बसों में सवार होकर यात्रा करने को मजबूर दिखे।
पडरोना डिपो की 20 और अन्य डिपो की करीब 80 बसे रोडवेज परिसर से सवारियां ढोती है। इन बसों से करीब पांच हजार यात्री सफर करते है। मंगलवार को छठ पर्व की वजह से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। जिसकी वजह से रोडवेज परिसर में बसों का लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ा। इसकी वजह से बसों को परिसर में आते ही यात्री दौड़कर सवार होते नजर आए।
बस पर पहले चढ़नेे की होड़ में यात्रियों के बीच आपस में नोकझोंक भी हुई। पडरौना के अनुराग शर्मा ने बताया कि हेतिमपुर एक रिश्तेदार के घर छठ पूजा में शामिल होने जाना है, लेकिन एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। पडरौना के ही विनीत साहनी को भी छठ पूजा में शरीक होने हाटा जाना है, लेकिन बस नहीं होने से घंटों इंतजार करना पड़ रहा।
विज्ञापन
पडरौना छावनी के निवासी ओबैद रहमान और इमाम हसन को दिल्ली जाने के लिए गोरखपुर से ट्रेन पकड़नी थी। इसके लिए इनको समय से गोरखपुर पहुंचना था, लेकिन करीब एक घंटे से बस के इंतजार में खड़े थे। उन्होंने बताया कि यदि बस कुछ और देर से आई तो ट्रेन छूटने की आशंका बनी रहेगी। एआरएम सुभाष राय ने बताया कि त्योहार की वजह से अधिकांश कर्मचारी अवकाश पर हैं। इससे परेशानी हो रही है। बुधवार को समस्या समाप्त हो जाएगी।