{"_id":"5989a1a34f1c1bdf1a8b48c2","slug":"131502192035-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने रामकोला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने रामकोला सीएचसी का औचक निरीक्षण किया
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। मंगलवार को रामकोला सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने प्रसव कक्ष में गंदगी दिखने पर स्टाफ नर्स का वेतन रोकने का आदेश दिया। दवाओं की कमी का मामला सामने आने पर भी नाराजगी जताई। अचानक निरीक्षण से अस्पतालकर्मियों में अफरा-तफरी मची रही।
सीएमओ डॉक्टर अखिलेश कुमार दोपहर 12 बजे रामकोला सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ओपीडी में मौजूद मरीजों से दवा मिलने बात की पूछी। इसके बाद दवा स्टाक की जांच की। कई दवाएं नहीं मिलने पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए स्टाक में दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके बाद प्रसव कक्ष का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ वहां की गंदगी देख नाराज हो गए। स्टाफ नर्स पुनीता से कारण पूछा तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई। सीएमओ ने चिकित्सा प्रभारी को स्टाफ नर्स का वेतन रोकने का आदेश दिया। सीएमओ ने अस्पताल कर्मियों को इलाज कराने आए मरीजों से शालीन व्यवहार करने और परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।