{"_id":"5948ff974f1c1b0b458b4c99","slug":"131497956247-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू गुट ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू गुट ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा
Updated Tue, 20 Jun 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना (कुशीनगर)।
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम पडरौना को सौंपा। इसमें किसानों की खेती के लिए बिजली, पानी मुफ्त दिए जाने समेत कई मांग शामिल है।
इस मांग पत्र में कहा गया है कि किसान बदहाली के दौर से गुजर रहे हैं। अन्नदाता किसान सरकारों की गलत नीतियों के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं। संगठन की मांग है कि सभी किसानों के खेती संबंधी कर्ज को माफ किया जाए, फसलों के लाभकारी मूल्य के लिए स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए, बुजुर्ग किसानों को पांच हजार रुपये प्रति महीने पेंशन दिया जाए, मंदसौर में पुलिस के गोलियों से मारे गए किसानों को पांच-पांच करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाएं।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, रामईश्वर साहनी, मुनि प्रमोद कुमार वर्मा, रामपति सेन, इंद्रावती देवी, जवाहर प्रसाद, सुरेश प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।