फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   13 cases have been disposed of in the presence of DM-SP

डीएम-एसपी की मौजूदगी में 13 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 16 Apr 2017 12:17 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 16 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
13 cases have been disposed of in the presence of DM-SP
समाधान‌ दिवस - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार को जिले के सभी 17 थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस दिवस में भी अधिकांश मामले अगली कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिए गए। थाने में 13 मामलों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


कसया कार्यालय के अनुसार डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में लगे समाधान दिवस में राजस्व के पांच व पुलिस से संबंधित आठ मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से राजस्व के तीन व पुलिस के दो मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एसपी राजू बाबू सिंह, एसडीएम श्री प्रकाश शुक्ल, सीओ राघवेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एसओ डीएन सिंह, घनश्याम शुक्ल, ब्रजेशमणि, अरविंद मणि, निलेश रंजन राव, उमेश कुमार, संजय सिंह, रहमतुल्लाह, रमांशकर यादव आदि मौजूद रहे।  पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम तमकुहीराज विपिन सिंह व सीओ जनार्दन तिवारी की मौजूदगी में शुरू हुए समाधान दिवस में कुल 20 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें से छह का निस्तारण हुआ। सुनवाई के लिए 20 मामलों में सात पुलिस के तथा 13 राजस्व से संबंधित थे।
विज्ञापन


कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सदर संजीव रंजन की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 23 मामले आए जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सुनवाई के लिए आए मामलों में 14 राजस्व विभाग के तथा नौ पुलिस से संबंधित थे। पुलिस के एक तथा राजस्व विभाग के दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। राजस्व विभाग के शेष 12 मामलों की मौके पर जांच कर निस्तारण करने के लिए राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल को निर्देशित किया गया। पुलिस विभाग के शेष आठ मामलों की जांच के लिए एसओ को निर्देशित किया गया।इस मौके पर सीओ सदर श्रीश चन्द्र, प्रभारी एसओ आशुतोष कुमार, एसआई सदानंद यादव, सजनू यादव, लेखपाल राधाचरण सहित कई कर्मचारी व फरियादी मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed