{"_id":"5b7320dd42c7921b721ce2c8","slug":"121534271709-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी नहीं चली डेमू ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी नहीं चली डेमू ट्रेन
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमू ट्रेनें चलाने की मांग, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर चार फेरों के लिए चलने वाली डेमू ट्रेन पिछले सात दिनों से बंद हो गई है। इसके चलते इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की दुश्वारियां और बढ़ गई है। मंगलवार को दुदही बाजार के व्यापारी ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंप इस रूट पर ट्रेनों का संचलन अपने निर्धारित समय से कराने की मांग की है। साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दिया है कि अगर शीघ्र इस रूट पर ट्रेनों का संचलन नहीं शुरू हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।
दुदही बाजार के व्यापारियों ने स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर बताया है कि दुदही, बांसगांव, पडरौन मड़ुरही, बड़हरा, दशहवा, अमवादिगर, अमवाखास, बीचपटवा, नौगांवा, बतरौली धुरखड़वा, ठाढ़ीभार समेत विभन्न गांव से हजारों लोग पडरौना, सेवरही, गोरखपुर, सीवान की यात्रा प्रतिदिन करते हैं। ऐसे में चार फेरों के लिए संचालित की गई डेमू ट्रेन के बंद हो जाने से लोगों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना था कि ट्रेन के बंद हो जाने से लोगों को दोगुना भाड़ा देकर यात्रा करना पड़ रहा है। शीघ्र ही इस रूट पर ट्रेनों का संचलन नियमित व निर्धारित समय से नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान भगवती शरण जायसवाल, विंध्याचल मित्तल, हरकेश गुप्ता, पारसनाथ जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, राजेश गुप्ता, रामकुमार जायसवाल, आनंदराज, मुकेश गुप्ता, रमाकांत ब्याहुत, व्यास गुप्ता, आनंद डालमिया आदि मौजूद रहे।