{"_id":"59981c764f1c1bbb7d8b4840","slug":"121503140982-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन शिक्षा मित्रों ने बनाई मानव श्रृंखला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन शिक्षा मित्रों ने बनाई मानव श्रृंखला
Updated Sat, 19 Aug 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। समायोजित शिक्षक, शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा का बीएसए कार्यालय परिसर में धरना शनिवार को भी जारी रहा। करीब पांच घंटे धरना देने के बाद शिक्षा मित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। अंत में एडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया।
जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी की अगुवाई में शिक्षा मित्र शनिवार को भी बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और सुबह 10 बजे से धरने पर बैठ गए। शिक्षा मित्रों ने प्रदेश सरकार अपने वादे के मुताबिक समायोजित शिक्षा मित्रों की समस्या का समाधान कराने की मांग की। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए प्रदेश सरकार शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाने और उसके अनुरूप वेतन दिए जाने की व्यवस्था करे। अंत में शिक्षा मित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
इस दौरान सुरेंद्र कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, गोपाल यादव, रामकुमार तिवारी, एजाज अहमद, देवकांत यादव, प्रमोद कुमार पांडेय, डालिमा सिंह, प्रतिमा राय, प्रियंका पांडेय, महजवीन नेशा, संजय यादव, रवींद्र प्रसाद, चंद्रभूषण प्रसाद, रीना जायसवाल, आशा यादव, मंजू सिंह, सुबोध सिंह, व्यास यादव, विनोद कुमार सिंह समेत काफी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद थे।