फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   1200 teachers are not getting arrears due to lack of verification

Kushinagar News: सत्यापन के अभाव में 1200 शिक्षकों का नहीं मिल रहा एरियर

Thu, 29 Dec 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
1200 teachers are not getting arrears due to lack of verification
सत्यापन के अभाव में 1200 शिक्षकों का नहीं मिल रहा एरियर
विज्ञापन

पडरौना। जिले के 69 हजार शिक्षक भर्ती में चयनित 1200 से अधिक शिक्षकों के शैक्षिक समेत अन्य अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो सका है। इसकी वजह से उनका एरियर भुगतान नहीं हो पा रहा है।
जिले के परिषदीय विद्यालयों में कुल 1700 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इनके शैक्षिक समेत अन्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन की कार्रवाई शुरू होने के कुछ माह बाद ही तत्कालीन बीएसए विमलेश कुमार निलंबित हो गए। इसके बाद सत्यापन प्रभारी वरिष्ठ लिपिक जयप्रकाश दुबे का भी निलंबन हो गया। इस बीच करीब पांच सौ शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन हो सका था। सत्यापन पूरा कराने वाले वाले शिक्षकों को तो एरियर मिल गया, लेकिन अभी जिले के 1200 शिक्षकों का सत्यापन कार्य लटका पड़ा है। पूर्व बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने फिर से सभी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर नवंबर माह में ही शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कराने के लिए उनका डाटा मांगा था, लेकिन अभी तमकुही ब्लॉक को छोड़कर अन्य ब्लॉक के बीईओ की तरफ से शिक्षकों के सत्यापन का डाटा बीएसए कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसकी वजह से शिक्षकों का एरियर भुगतान करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि नवनियुक्त शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसके लिए सभी बीईओ को शिक्षकों का अभिलेख कार्यालय में जमा करने के लिए निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही सत्यापन का कार्य पूर्ण कर एरियर भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed