फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   120 students were selected at the camp.

Kushinagar News: शिविर में 120 छात्रों का हुआ चयन

Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
120 students were selected at the camp.
बुद्ध इंटर कालेज के स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा लेते चयन समिति। सोशल मीडिया
कसया। बुद्ध इंटर कॉलेज के मिनी स्टेडियम में रविवार को चयन शिविर आयोजित किया गया। जिले के करीब 30 विद्यालयों के 300 विद्यार्थी शामिल हुए। शिविर में शारीरिक, शैक्षिक और बौद्धिक मानकों पर खरे उतरने वाले 120 विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला कमांडर अनु विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था 12 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को चयनित कर नियमित सैनिक एवं व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण देती है। चयनित विद्यार्थियों को कसया सरस्वती शिशु मंदिर में सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान एक घंटे का बौद्धिक एवं एक घंटे का सैनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा, खेल भावना, साहस, चरित्र निर्माण, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करना है। इस दौरान कंपनी कमांडर सुगम गुप्ता, प्लाटून कमांडर निखिल यादव, अमन यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed